फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रा: अयोध्या से गुजरने वाली ट्रेनों में इस सप्ताह ना कराएं टिकट, ये ट्रेनें 22 तक रद्द, कई के रूट बदले

Tue, 16 Jan 2024 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या से गुजरने वाली ट्रेनों में टिकट कराने से बचें। 6 और ट्रेनें 22 जनवरी तक कैंसिल कर दी गई है। इसके पहले भी कई ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
ट्रेन की यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अयोध्या रूट की छह और ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 22 जनवरी तक नहीं चलेंगी। वहीं 30 ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं। इनमें लखनऊ से चलने वाली छह ट्रेनें शामिल हैं। अब तक इस रूट की 30 ट्रेनें कैंसिल की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सालारपुर रेलखंड पर मेंटेनेंस कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन, 12530 लखनऊ जंक्शन से पाटलिपुत्र 19 व 20 जनवरी को , 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 17 से 22 जनवरी तक, 15070 ऐशबाग से गोरखपुर 16 से 22 जनवरी तक, 15113 गोमतीनगर से छपरा कचेहरी 16 से 22 जनवरी तक, 13114 छपरा कचहरी से गोमतीनगर 15 से 22 जनवरी तक कैंसिल रहेंगी।

गोरखपुर से 15 जनवरी को चलने वाली गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस बदले रूट बुढ़वल-सीतापुर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन बाराबंकी और लखनऊ नहीं जाएगी। गोरखपुर से 15 जनवरी को चलने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। ट्रेन बाराबंकी और बादशाहनगर नहीं जाएगी।
विज्ञापन


वंदे भारत, लखनऊ-अयोध्या पैसेंजर 22 तक कैंसिल
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि अयोध्या कैंट से आनंद विहार वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले 15 तक कैंसिल की गई थी, जो अब 22 तक निरस्त रहेगी। 16 से 22 जनवरी तक फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। वहीं साकेत एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेनों को अयोध्या के बजाय सुल्तानपुर से चलाया जाएगा।

विज्ञापन

आज से बिहार की दस ट्रेनें रोककर, 14 बदले रूट से चलेंगी

train - फोटो : Agency (File Photo)
 पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल (बिहार) की दस ट्रेनें रोककर और 14 बदले रूट से चलाई जाएंगी। यह बदलाव 16 से 19 जनवरी तक रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के जीवधारा व बापूधाम मोतिहारी स्टेशन यार्ड से जुड़े काम के चलते ट्रेनें प्रभावित होंगी। लखनऊ से गुजरने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार 16 को एक घंटा, 17 को तीन घंटा व 18 को दो घंटा रोककर चलाई जाएगी। 12558 आनंदविहार टर्मिनस से मुजफ्फरनगर 16 को चार घंटा, 15706 दिल्ली-कटियार 16 को चार घंटा, 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 16 को दो घंटा व 17 को चार घंटा रोककर चलाई जाएगी।

ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
12211 मुजफ्फरपुर से 19 को बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर चलेगी। 12212 आनंदविहार से 17 को सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते, 12557 मुजफ्फरपुर से 19 को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलेगी। 12558 आनंदविहार से 17 से 19 जनवरी तक सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते, 15211 दरभंगा से 18 व 19 को दरभंगा-अमृतसर बदले मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।

इसी तरह 17 व 18 जनवरी को अमृतसर-दरभंगा नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते, 18 को आनंदविहार टर्मिनस-सहरसा सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते, 17 को गुवाहाटी-जम्मूतवी-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलेगी। इसी तरह 18 को कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते, 17 को बांद्रा-बरौनी सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर व 18 व 19 को बरौनी-बांद्रा बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें