फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में चल रही गुप्त धार्मिक क्लासेज से बच्चों को बचाएं: मौलाना जव्वाद

Sat, 12 Aug 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कल्बे जव्वाद
विज्ञापन
इमाम ए जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद ने मुंबई और दूसरे शहरों की तर्ज पर लखनऊ में भी चल रहे धार्मिक गुप्त क्लासेज में बच्चों को जाने से बचाने की अपील की है। 
विज्ञापन


मौलाना का आरोप है कि इन क्लासेज में युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। इन क्लासेज के जरिये युवाओं को धर्म व उलमा के खिलाफ ही नहीं देश की संस्कृति के खिलाफ भी भड़काया जा रहा है।

उन्होंने कहा, इस पर रोक लगाने के लिए हम जल्द ही शिकायत दर्ज करा कर पुलिस व प्रशासन की मदद लेंगे। मौलाना के मुताबिक इन क्लासेज को एक मौलाना का संरक्षण है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नमाज से पूर्व मौलाना जव्वाद ने आसिफी मस्जिद से नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्लासेज लेने वाले लोग मुंबई या अन्य शहरों से विमान से आते हैं। आखिर उनके पास इतना पैसा कहां से आ रहा है?

इनमें जो शिक्षा दी जाती है उसके लिए छात्रों से कसम ली जाती है कि वहां दी जाने वाली शिक्षा के संबंध में अपने माता- पिता से भी बात नहीं करेंगे। इन का मुख्य लक्ष्य धर्म जाति की आलोचना व उलमा का विरोध करना है।

युवाओं के जहनों में जहर भरना और शरीअत के मूल मान्यताओं व धार्मिक आस्था के  खिलाफ  युवाओं को तैयार करना है। एक क्लिप में शिक्षण देने वाला व्यक्ति धर्म का मजाक उड़ा रहा है और क्लास में मौजूद युवा हंस रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें