फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सप्लायर को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापे, कंपनी बोली-नहीं बंद की सप्लाई

Sat, 12 Aug 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीआरडी अस्पताल
विज्ञापन
बीआरडी मेड‌िकल कॉलेज को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली पुष्पा सेल्स प्राइवेट ल‌िम‌िटेड के माल‌िक मनीष भंडारी को पकड़ने के ल‌िए पुल‌िस ताबड़तोड़ छापे मार रही है।
विज्ञापन


मनीष भंडारी के लखनऊ में रह रहे रिश्तेदारों और संबंधियों के यहां रात को पुलिस ने छापा मारा। पु‌ष्पा सेल्स को मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन सप्लाई करने का ठेका दिया गया था। ये कंपनी कई साल से अस्पताल को ऑक्सीजन सप्लाई कर रही थी।

68 लाख की देनदारी मेडिकल कॉलेज पर होने के चलते एक अगस्त से ही कंपनी ने मेडिकल कॉलेज को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी थी।

कंपनी के अधिकारी दीपांकर शर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कंपनी की एचआर मीना वालिया ने मीडिया को जानकारी दी कि हमने कॉलेज प्रशासन को पेमेंट की जानकारी दी ‌थी, लेकिन गैस की सप्लाई कोई भी इस तरह बंद नहीं कर सकता। अस्पताल में हुई मौत ऑक्सीजन की सप्लाई से नहीं हुई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें