फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-टेंपो चालक वसूलें अधिक किराया तो इस नंबर पर करें शिकायत

Tue, 02 Oct 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ में सीएनजी की कीमत बढ़ जाने के बाद सोमवार को ऑटो-टेंपो चालकों ने खुद ही मनमाना किराया बढ़ाकर वसूलना शुरू कर दिया। इसे लेकर चालकों और सवारियों में सुबह से शाम तक  नोकझाेंक होती रही।

विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि सोमवार सुबह से ऑटो-टेंपो चालकों ने जिस रूट का किराया पांच था, उसका सात रुपये और जहां का सात से आठ रुपये था वहां 10 रुपये वसूलना शुरू कर दिया। 

हजरतगंज चौराहे पर चारबाग से आने वाली सवारियों संग चालकों की तकरार देखी गई। इसी प्रकार दारुलशफा, चौक, निशातगंज एवं डालीगंज के टेंपो स्टैंड पर मनमाना किराया वसूलने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


उधर, ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने कहा कि जो चालक अधिक किराया वसूले उसकी शिकायत ऑटो नंबर सहित मोबाइल नंबर 9415756308 पर कर सकते हैं। इधर, टेंपो-टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश राज ने बताया कि टेंपो का किराया बढ़ा नहीं है। चार अक्तूबर को किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

सिटी बस का भी बढेगा किराया

- फोटो : डेमो
सीएनजी महंगी होने से लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी की सिटी बस पर हर महीने 11 लाख रुपये का बोझ बढ़ गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलेन ने बताया कि इस घाटे की भरपाई के लिए सिटी बस का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है।

इसमें औसतन दो रुपये यात्री किराया बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें