फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भचकाही में डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Wed, 23 Oct 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भचकाही में आयोजित चौपाल के दौरान डीएम व एसपी को भेंट प्रदान करतीं थारू समुदाय की महिलाएं। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेपाल सीमा से सटे सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को डीएम व एसपी ने चौपाल लगा कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का पूरी गुणवत्ता व पक्षकारों की सहमति के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव सोहेलवा जंगल पार नेपाल सीमा से सटा हुआ है। जहां आने जाने के लिए बेहतर मार्ग न होने से बरसात के दिनों में परेशानी होती है। वहीं जंगल के मध्य पड़ने वाले पहाड़ी नाले के कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। डीएम ने मौके पर मौजूद सीडीओ को प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। चौपाल में मुख्य तौर पर विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित अल्पसंख्यक कल्याण पेंशन से संबंधित मामलों का निस्तारण न होने की परेशानी लोगों ने बताई।
चौपाल खत्म होने के बाद डीएम व एसपी घनश्याम चौरसिया ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। मौजूद लोगों को सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करने की नसीहत भी दी। इस दौरान एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, डीडीओ रामसमुझ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम एसएम असजद व बीडीओ सिरसिया अखंड प्रताप सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें