प्रदेश में शुक्रवार से बाइक और कार यानी दो पहिया और चारपहिया वाहन के अलग-अलग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनेंगे।
संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) एक माह तक यह ट्रायल करेगा। हालांकि डीएल बनने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। इस नई व्यवस्था से जनता को आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के. रवींद्र नायक ने सभी आरटीओ को इस संबंध में निर्देश दिया है कि 15 अप्रैल से 15 मई तक ट्रायल के रूप में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग डीएल बनाए जाएं।
नई व्यवस्था के तहत वाहन मालिकों को बाइक व कार के डीएल के लिए प्रोसेसिंग फीस 50-50 रुपये और डीएल शुल्क 200-200 रुपये चुकाने होंगे। अब तक लोग बाइक एवं कार का एक साथ डीएल बनवाते थे।