लखनऊ। शहर में पेट्रोल व डीजल के लिए अचानक से उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया। हर पेट्रोल पंप के आसपास पुलिस की गस्त बढ़ाई गई है। कुछ जगहों पर पुलिस ने माइक से ऐलान कर लोगों को बताया कि पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बुधवार शाम जिलाधिकारी विशाख और जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने कई पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया और पेट्रोल पंप मालिकों व ग्राहकों से बातचीत भी की। जेसीपी ने बताया कि सभी थाने की पुलिस को अलर्ट रहने और इलाके में भ्रमणशील रहते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।