फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी खरीदना चाहते हैं तो पढ़े ये खबर

Tue, 14 Oct 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए खुशखबरी! इस दीपावली लोगों का एलईडी खरीदने का ख्वाब पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


क्योंकि कई बड़ी कंपनियों ने एलईडी की कीमत पर पांच से सात फीसदी की छूट की घोषणा की है।

यानी 16 हजार रुपये का एलईडी अब मात्र 15 हजार रुपये में मिल जाएगा। वहीं, धनतेरस का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार नए-नए फीचर्स के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सजधज कर तैयार है।

इलेक्ट्रानिक कारोबार के लिए मशहूर नाका के कारोबारी सतपाल ‘मीत’ ने बताया कि धनतेरस पर होने वाली सेल के लिए रिटेलर एलईडी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक तो रिटेलर की ऑनलाइन होने वाली खरीद-फरोख्त ने कमर तोड़ दी थी।
विज्ञापन

दीपावली के लिए घटाए रेट

धनतेरस पर रिटेलर कारोबारियों ने बहिष्कार करने की चेतावनी दी तो ब्रांडेड कंपनियों ने एलान किया कि एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन एवं होम थियेटर के जो मॉडल ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध होंगे वे रिटेल मार्केट नहीं होंगे।

ब्रांडेड कंपनियों ने दीपावली पर्व को देखते हुए एलईडी की कीमतें घटाने की घोषणा की है।

सतपाल के मुताबिक अब तक जो एलईडी 16 हजार रुपये का बिकता था वह धनतेरस पर 15 हजार रुपये का बिकेगा। खरीदारों को पसंद आने वाले ऐसे एलईडी शोरूम में सज चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें