फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग के लिए अब मिलेंगे 15 हजार रुपये, पहले मिलते थे 10 हजार

Fri, 30 Aug 2024 09:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनुदान नियमावली में संशोधन किया गया है। अब 15 हजार रुपये दिये जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लिए वित्तीय अनुदान की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। इससे प्रदेश के दिव्यांगजनों को महंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए अनुदान की नियमावली में संशोधन किया गया है।

ये भी पढ़ें - 5 लाख मुसलमानों को जोड़ने का लक्ष्य: पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी बोले- भाजपा से नफरत करने की सोंच को बदलें मुसलमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सदस्यता अभियान के जरिए लोस चुनाव परिणाम को पलटने की तैयारी में भाजपा, ये है पूरा प्लान
विज्ञापन


नियम के तहत यदि किसी दिव्यांगजन को अधिकतम अनुदान सीमा 15 हजार से अधिक के उपकरणों की जरूरत है तो विभाग द्वारा लाभार्थी को अधिकतम अनुमन्य 15 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी जबकि अतिरिक्त धनराशि का संबंधित दिव्यांगजन जुटाएंगे।

उन्होंने बताया कि बहुदिव्यांगता की दशा में या जिन दिव्यांगजन को एक से अधिक सहायक उपकरण की आवश्यकता है, उनके लिए एक बार में अधिकतम 15 हजार रुपये तक का वित्तीय अनुदान स्वीकृत किया जाएगा। यह संशोधन वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 से प्रभावी होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें