फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग को आयोजित हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शासकीय कार्यों में सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग, जनसमस्याओं के निस्तारण में सीएम हेल्पलाइन (1076) को प्रभावशाली बनाने, ई-आफिस योजना का समय पर क्रियान्वयन करने और ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं को जन-जन तक उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को ई-गवर्नेंस जागरूकता कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

उद्घाटन करते हुए अपर आयुक्त प्रशासन छोटे लाल पासी ने कहा कि डिजिटल भारत प्रक्रिया देश के त्वरित विकास और आमलोगों की खुशहाली के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अफसरों से इसके बेहतर उपयोग करने के लिए कहा। आयुक्त कार्यालय परिसर के गांधी सभागार में जनपद एवं मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग उत्तर प्रदेश के तहत कार्यरत संस्था सेंटर आफ ई-गवर्नेन्स की तरफ से किया गया।
संचालन और प्रस्तुतीकरण आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के उपक्रम श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड और उसके अधिकृत सेवाप्रदाता की ओर से किया गया। कार्यशाला में जन सामान्य की पहुंच वाली सीएम हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। ई-आफिस योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। बताया गया कि कैसे इस योजना के माध्यम से पेपरलेस तरीके से शासकीय एवं विभागीय कार्यों को त्वरित गति एवं अधिकाधिक पारदर्शी किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कहा गया कि ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत 75 हजार से अधिक जनसेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में 32 विभागों की 247 महत्वपूर्ण नागरिक सेवाएं जैसे जन्म, मृत्यु, आय व जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ जन वितरण प्रणाली एवं रोजगार पंजीकरण आदि ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जा रही है। अभी तक इससे 18 करोड़ से अधिक आम जनमानस लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यशाला में सोशल मीडिया के जरिये काम करने के तरीके के साथ आईटी एक्ट 2000 व 2008 जैसे नियम-कानून के बारे में भी बताया गया।
कार्यशाला में श्रीटान इंडिया लिमिटेड के मेराज खान, शशांक राज, गौतम कुमार, रिचा सिंह, महांशू जायसवाल, श्वेता व प्रिया मिश्रा आदि प्रशिक्षकों और विषय विशेषज्ञों ने प्रस्तुतीकरण किया। कार्यशाला में उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या प्रवीन कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व अयोध्या जीएल शुक्ल, क्षेत्राधिकारी अयोध्या अश्वनी शर्मा, सीएमओ अयोध्या डॉ. हरिओम श्रीवास्तव और सेंटर ऑफ ई-गवर्नेंस उप्र के प्रतिनिधि विजय श्रीवास्तव सहित अन्य जिलों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें