फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतौंधी से बचाव को 3.06 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत हो गई है। जुलाई में नौ माह से पांच साल के 3.06 लाख बच्चों को रतौंधी से बचाव और आंख कमजोर न हो इसके लिए विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी। इसके साथ नौ से 12 माह और 16 से 24 माह तक के बच्चों को जेई एवं एमआर के टीके लगाए जाएंगे। इसे लेकर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि विटामिन ‘ए’ की खुराक साल में दो बार दी जाती है। यह तब तक दी जाती रहेगी, जब तक बच्चा पांच वर्ष का न हो जाए। बताया कि इस अभियान में नौ से 12 माह तक के 17,932, एक से दो वर्ष तक के 77,103 और दो से पांच वर्ष तक के दो लाख 11 हजार 961 बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान में 306 एएनएम को लगाया गया है।
बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य पोषण माह में ग्राम स्वास्थ्य पोषण केंद्र सहित सभी पीएचसी व सीएचसी पर प्रत्येक बुधवार व शनिवार को पोषण दिवस मनाया जाएगा। सभी से अपील की गई कि इस दिन अपने नजदीकी केंद्र पर छोटे बच्चों के साथ जाकर उनको कुपोषित होने से बचाएं। पोषण दिवस का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की हर एक हजार की आबादी वाले गांवों में किया जाता है।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ से कहा कि हर बुधवार व शनिवार को शाम पांच बजे तक कितने बच्चों को अभियान से आच्छादित किया गया, इसकी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने पोषण मिशन में लगाए गए मेडिकल स्टाफ से कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कराएं, अति कुपोषित बच्चों को संदर्भन एवं उपचार के लिए एनआरसी मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजें।
उन्होंने अपील की है कि सभी परिवार अपने भोजन में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करें, सभी कुपोषित बच्चों का वजन, पहचान, प्रबंधन व संदर्भन फिर से अवश्य कराएं। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डॉ. श्रीकांत शुक्ला, रेडियो लाजिस्टर डॉ. अरूण गुप्ता, पैथोलाजिस्ट डॉ. आशाराम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरपी पटेल, जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी बीपी सिंह सहित डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें