फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेलीबाग चौराहे के टूटेंगे डिवाइडर, सड़क होगी चौड़ी

विज्ञापन
तेलीबाग चौराहे पर होता सड़क निर्माण।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम करने के लिए तेलीबाग चौराहे के वृंदावन की ओर जाने वाली फ्री लेफ्ट टर्न सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है।

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। इसमें जो डिवाइडर आएंगे वह टूटेंगे। इसके लिए सड़क किनारे की पटरी जिस पर अतिक्रमण है उसे तोड़ा जा रहा है। विभाग के अभियंताओं ने बताया कि फ्री लेफ्ट टर्न की सड़क चौड़ी होने से वाहनों का जाम भी कम लगेगा। दरअसल, तेलीबाग चौराहे पर आलमबाग से तेलीबाग चौराहे की ओर आ रहे मार्ग पर डिवाइडर काफी चौड़ा, जिसे काटकर छोटा किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी। यहां पर ही बने गोल चौराहा को भी हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क में तब्दील होगी ढाई किमी तक पटरी

तेलीबाग चौराहे पर रायबरेली की तरफ से आकर आलमबाग की ओर मुड़ने वाली सड़क की पटरी के कोने में जहां ट्रैफिक पुलिस का बूथ बना उसे हटाकर वहां पर सड़क बनाएंगे। रायबरेली रोड उतरेठिया से शहीद पथ के किनारे-किनारे सड़क के बीच में ढाई मीटर चौड़ी एक पटरी पड़ी हुई थी, जिसे दुकानदार पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। अब इस पटरी को खत्म करके उस पर सड़क बनेगी। सड़क निर्माण रात को इसलिए करा रहे जिससे दिन में यातायात में परेशानी न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें