फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: लखनऊ के प्राचीन मंदिरों के आसपास 12 बजे से डायवर्जन लागू, ऐसा रहेगा ट्रैफिक

Wed, 26 Feb 2025 07:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महाशिवरात्रि के मद्देनजर लखनऊ के प्राचीन मंदिरों के आसपास डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इस संबंध में जारी प्लान मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरात्रि के मद्देनजर शहर के प्राचीन मंदिरों के आसपास से गुजरने वाले रास्तों पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर और पारा इलाके के बुद्धेश्वरम मंदिर के पास 25 फरवरी की रात से ही डायवर्जन लागू हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।

विज्ञापन


1- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से बंधा होते हुए कोई यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर गुजारा जाएगा।

2- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से कोई भी ट्रैफिक मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।

3- नदवा बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर जाने वाला यातायात आईटी चौराहा होकर गुजारा जाएगा।

4- बुद्धेश्वर चौराहे की ओर से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

5- पाल तिराहा से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जा पाएगा।

6- आगरा एक्सप्रेस वे की ओर से सीतापुर रोड आने वाले वाहन मोहान मोड़ से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

7- दुबग्गा तिराहा की ओर से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से जाएंगे।

8- बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की ओर से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से होते हुए निकाला जाएंगे।

9- नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) बुद्धेश्वर चौराहा से दुबग्गा चौराहा अथवा तिकोनिया तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से पारा थाना के सामने से होते हुये तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


10- बालागंज चौराहा से सामान्य यातायात कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये घंटाघर तिराहा/ चौक चौराहा/चरक चौराहा की ओर नही जा सकेगा। यह यातायात बालागंज चौराहा से बाएं हरीनगर होते हुए बंधा ग्रीन कॉरिडोर मार्ग कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेगा।

11- चरक चौराहा से चौक चौराहा/कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये बालागंज चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात चरक चौराहा, रूमीगेट चौराहा, कुड़ियाघाट, बंधा ग्रीन कोरिडोर मार्ग, हरीनगर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें