फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक साथ खाली हो जाएगी 31 जिलों के डीएम की कुर्सी

Sun, 09 Apr 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ सरकार ने सत्ता संभालने के 20 दिन तक जिलों की प्रशासनिक मशीनरी में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन अब 24 घंटे के भीतर 31 जिलों के डीएम की कुर्सी खाली हो रही है। इनकी जगह नए अफसरों की तैनाती की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने आईएएस अधिकारियों के लिए मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम तय किया है। यह प्रोग्राम लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी उत्तराखंड में 10 अप्रैल से पांच मई तक प्रस्तावित है।

इसके लिए सूबे के 47 आईएएस अधिकारियों को नामित किया है। इनमें बस्ती के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह-प्रथम के अलावा 29 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। गौर करने वाली बात ये है कि  तीन मंडल गोरखपुर, देवीपाटन और सहारनपुर छोड़ हर मंडल के किसी न किसी जिले के डीएम को ट्रेनिंग में जाना है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि नई सरकार एकमुश्त 29 जिलों के अफसरों के ट्रेनिंग पर जाने की वजह से ही तबादले से बच रही थी। संभवत: अफसरों को यह संदेश नहीं देना चाहती थी कि उन्हें पिछली सरकार द्वारा तैनात किए जाने की वजह से हटाया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उनकी वापसी के बाद तबादले हो सकते हैं।

जिलों में तैनात इन कलेक्टर को जाना है ट्रेनिंग

डीएम का नाम--जिला
एस. राजलिंगम--सुल्तानपुर
विवेक--फैजाबाद    
रोशन जैकब--बाराबंकी
वैभव श्रीवास्तव--अंबेडकरनगर
शमीम अहमद खान--इटावा

कौशल राज शर्मा--कानपुर नगर
प्रकाश बिंदु--फर्रुखाबाद
कुमार रविकांत सिंह--कानपुर देहात
योगेश्वर राम मिश्र--वाराणसी
राजशेखर--रामपुर
जुहेर बिन सगीर--मुरादाबाद

सुभ्रा सक्सेना--अमरोहा
भूपेंद्र एस. चौधरी--संभल
हृषिकेश भास्कर यशोद--अलीगढ़
प्रभु नारायण सिंह--बस्ती
सुहास एल.वाई.--आजमगढ़
आदर्श सिंह--प्रतापगढ़

के. विजयेंद्र पांडियन--कासगंज
पवन कुमार--बदायूं
अमृत त्रिपाठी--सीतापुर
अनिल ढींगरा--हापुड़
सूर्यपाल गंगवार--सिद्धार्थनगर
अदिति सिंह--उन्नाव

विजय किरन आनंद--एटा
अनुज कुमार झा--रायबरेली
नितिन बंसल--मथुरा
डा. रूपेश कुमार--ललितपुर
मासूम अली सरवर--पीलीभीत
डॉ. सरोज कुमार--बांदा
विज्ञापन

ये अफसर भी जाएंगे

भगेलू राम शास्त्री, सत्येंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र शंकर पांडेय, दिग्विजय सिंह, अजय शंकर पांडेय, जितेंद्र बहादुर सिंह-द्वितीय,  योगेश कुमार शुक्ला,  प्रांजल यादव, नवीन कुमार जीएस., अभय,  राजेश कुमार, बी चंद्रकला (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति), बालकृष्ण त्रिपाठी, भानुु चंद्र गोस्वामी, माला श्रीवास्तव, किंजल सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें