फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का वादा, गंगा सफाई को हर कदम उठाएगी सरकार

Sun, 09 Apr 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मीटिंग में कैबिनेट मंत्री उमा भारती व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार गंगा नदी के निर्मलीकरण, अविरलता और संरक्षण के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
विज्ञापन


नमामि गंगे  परियोजना की सफलता के लिए गंगा की सहायक नदियों की सफाई भी जरूरी है। प्रदेश की पूरी मशीनरी को इसके लिए युद्धस्तर पर काम करना होगा।

वे शनिवार को शास्त्री भवन में गंगा सफाई और प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना को नमामि गंगे परियोजना से संबद्ध करने का प्रयास होना चाहिए था। साथ ही 2019 में प्रयाग में होने वाले अर्द्धकुंभ को भी ध्यान में रखकर गंगा की सफाई और संरक्षण पर काम होना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह योजना कार्यान्वित करने की कोशिश

योगी ने गंगा नदी के किनारे के जिलों व ब्लॉकों के प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के साथ एक बैठक कर गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए अभियान भी चलाने की जरूरत बताई।

इस दौरान केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण सचिव  अमरजीत सिंह ने नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी भी दी।

केंद्रीय सचिव ने बताया कि कानपुर व उन्नाव जैसे स्थानों पर लगीं चमड़ा उद्योग इकाइयों से काफी प्रदूषण है। इनको एक क्लस्टर मानते हुए प्रदूषण नियंत्रण का प्रयास होना चाहिए।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से कानपुर तथा कन्नौज जनपदों में चल रही चमड़ा उद्योग इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट करने का फैसला लिया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें