फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गायत्री परिवार की बैठक में अभियानों पर चर्चा

विज्ञापन
गायत्री परिवार की बैठक में शामिल लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को गायत्री परिवार की बैठक हुई। इसमें ट्रस्ट मंडल के सदस्यों, कार्यकारिणी के संयोजकों और सह-संयोजकों ने भाग लिया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार और जनजागरण अभियानों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि चार अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन होगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पांच जुलाई को गायत्री शक्तिपीठ में विशेष बैठक होगी। इसमें शांतिकुंज के प्रतिनिधि परमानंद द्विवेदी और लखनऊ-अयोध्या जोन के संयोजक एवं समन्वयक देशबंधु तिवारी उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रम संरचना, व्यवस्थाओं और जनसंदेश के प्रभावी प्रसार पर चर्चा होगी। गायत्री परिवार की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें