लखनऊ। अनुशासित छात्र जीवन में कभी फेल नहीं हो सकते है। भारत को विकसित देश बनाने में छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये बातें बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नेशनल पीजी काॅलेज के 51वें स्थापना दिवस पर बताैर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने सांस्कृतिक और महाविद्यालय की गतिविधियों को पर्यटन विभाग के साथ जोड़ने का सुझाव दिया। प्राचार्य प्रो देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में समय पर कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग के साथ मिलकर भविष्य में कार्य करने का प्रस्ताव रखा
66 मेधावी हुए सम्मानित
नेशनल पीजी कॉलेज के 66 मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। अलग अलग विषयों में श्रेष्ठतम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं शिप्रा तिवारी, भाग्यश्री, रितु तिवारी, गुरनीत कौर, माही गुप्ता, सानिया सिद्धीकी, आयशा सिद्धीकी, पाटला, वंशिता रस्तोगी, सिमरन कन्नौजिया, रौनक मौर्या, रिया यादव, बालेंदु मिश्रा, प्रिंसी यादव, शिवांगी मिश्रा, अनुभूति तिवारी, जैनब एहसान, आस्था मनोचा, मुदिता तिवारी, पूर्णिमा यादव, रिया गुप्ता और मनीषा सिंह को सम्मानित किया गया। नेशनल पीजी की पूर्व छात्रा व कर-अधिकारी प्रिया सेठी को नेशनल गौरव सम्मान दिया गया। महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका अभिव्यक्ति के विमोचन के साथ ई-जर्नल एनपीजीसी इंटेलैक्टस की शुरुआत की गई। एनएसएस के छात्र कार्तिकेय दीक्षित, अंकिता रस्तोगी, उदय सिंह चाैहान, शालिनी वर्मा, स्पोटर्स के लिए निखिल सिंह और खुशी रहेजा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेधावियों के साथ मंत्री जयवीर सिंह व प्राचार्य देवेंद्र सिंह। एल्युमिनाई प्रिया स
कार्यक्रम में मेधावियों के साथ मंत्री जयवीर सिंह व प्राचार्य देवेंद्र सिंह। एल्युमिनाई प्रिया स