प्रदेश सरकार ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की धार्मिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रबंधन के लिए धर्मार्थ कार्य निदेशालय के गठन को मंजूरी दी है। धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को निदेशालय गठन का शासनादेश जारी किया।
निदेशालय का मुख्यालय वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की ओर से उपलब्ध कराए गए भवन में होगा। जबकि उप कार्यालय गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में होगा। अवस्थी के अनुसार धर्मार्थ कार्य विभाग में महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों के कारण विभाग का काम बढ़ गया है। विभाग की योजनाओं और गतिविधियों के संचालन के लिए निदेशालय का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों योगी कैबिनेट ने निदेशालय गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था।