फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों के लिए नरेंद्रालय में पार्किंग पास योजना लागू करने के निर्देश

Tue, 28 Apr 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला व्यापार बंधु समिति की मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में व्यापारियों की सुविधा के लिए रिकाबगंज स्थित नरेंद्रालय पार्किंग में मासिक पास योजना लागू करने का निर्देश नगर निगम को दिया गया। यह निर्देश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक विजय गुप्ता के अनुरोध पर दिया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम ने हाउस कर सर्वेक्षण के लिए नई कंपनी की ओर से कार्य करने और विसंगतियों को शिविर लगाकर निस्तारित करने की जानकारी दी। नामित पार्षद ज्ञान केसरवानी ने धूल को नियंत्रित करने के लिए नवनिर्मित सड़कों पर पानी छिड़काव की पुष्टि की। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रामपथ पर यात्री शेड निर्माण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। बैठक में उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर अधिकारी और विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


व्यापारियों के नए प्रस्ताव

बैठक में विजय गुप्ता ने दामोदर धर्मशाला की खाली नजूल जमीन पर पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने भाजपा कार्यालय के पास तैयार वेंडिंग जोन को निविदा या लॉटरी के माध्यम से शीघ्र आवंटित कर संचालित करने की मांग भी की। अश्विनी तिवारी ने मोदहा क्रॉसिंग से जीएसटी कार्यालय तक स्वीकृत सड़क की चौड़ाई कम करने का सुझाव दिया। उनका तर्क था कि इससे दुकानदारों को अपना व्यापार जारी रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया
जिला। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी, तीन अप्रैल 2027 तक वैध अग्निशमन यंत्र और सुरक्षाकर्मी सही पाए गए। इस मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें