अमौसी एयरपोर्ट से इंदौर के लिए 25 अगस्त व पटना के लिए 26 अगस्त से इंडिगो एयरलाइन की ओर से सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। लेकिन इस रूट पर यात्री जुटाना एयरपोर्ट प्रशासन के लिए चुनौती होगी। वहीं, गुरुवार को जहां इंडिगो की ओर से लखनऊ से देहरादून की डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई। इसमें 45 यात्रियों ने सफर किया।
25 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट (6 ई 7321) इंदौर से दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में शाम 5:10 बजे रवाना होकर शाम 7:15 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। इसी क्रम में 26 अगस्त से लखनऊ से पटना के बीच फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।
फ्लाइट अमौसी से रात 8:30 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे पटना पहुंचेगी। फ्लाइट एयरपोर्ट से रात 10:25 बजे रवाना होकर रात 11:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। ऐसे ही लखनऊ से चंडीगढ़ की उड़ान 25 अगस्त से सुबह सात बजे उड़ान भरेगी। लखनऊ से जयपुर उड़ान 26 अगस्त सुबह 7:00 बजे उड़ान भरेगी। लखनऊ से रायपुर की उड़ान 25 से शुरू होगी और भोपाल के बीच उड़ान 26 से शुरू हो रही है।