लखनऊ। मदीना के लिए अब लखनऊ से सीधी उड़ान की सुविधा मिलेगी। आसपास के जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। फ्लाई दुबई की अनुषंगी लोबजट एयरलाइंस फ्लाईडील बुधवार से सेवा शुरू कर रही है। लखनऊ से जेद्दा के बीच उड़ान से इसकी शुरुआत होगी। यही फ्लाइट सीधे दम्माम और मदीना भी जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार लखनऊ से जेद्दा के बीच हर सोमवार, बुधवार और रविवार को उड़ान संचालित होगी। हर मंगलवार और शुक्रवार को यह दम्माम और लखनऊ के बीच उड़ान भरेगी। प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को यह लखनऊ से मदीना के बीच चलेगी। मौजूदा समय मदीना जाने वालों को पहले जेद्दा की फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। फिर वहां से वे मदीना जाते हैं। दोनों शहरों के बीच करीब सवा चार सौ किलोमीटर की दूरी है। आने वाले समय में लखनऊ से रियाद के बीच भी इसी एयरलाइंस की फ्लाइट शुरू करने के भी आसार हैं।