फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष और वरुण विहार योजना की लॉटरी आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों की तीन दिवसीय लॉटरी की शुरुआत बुधवार से होगी। दोनों योजनाओं के करीब 4500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी डाली जाएगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों आवासीय योजनाओं में 27 अक्तूबर तक पंजीकरण के लिए आवेदन प्रकि्रया चली थी। अब बुधवार से लॉटरी डाली जाएगी। तीन दिनों में हर दिन अलग-अलग श्रेणी वाले भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी। बुधवार को 72 वर्ग मीटर से 112.50 वर्ग मीटर, बृहस्पतिवार को 162 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर और शुक्रवार को 288 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हाल में सुबह 10 बजे से लॉटरी की शुरुआत होगी। इसका सजीव प्रसारण एलडीए के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें