फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में स्नातक की 1933 सीटों पर अब सीधे प्रवेश

विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब कुल सीटों में से 50 फीसदी पर सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया है। पहले सभी सीटों पर सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीटेक, बीफार्मा, डीफार्मा समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों की 1933 सीटों पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 15 मई से शुरू होगी और अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि विषयवार सीटों का पूरा विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी dsmru.up.nic.in और dsmnru.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय विद्या परिषद की बैठक में लिया गया। इसके तहत अब कुल सीटों को सीयूईटी और गैर-सीयूईटी अभ्यर्थियों के बीच 50-50 अनुपात में विभाजित किया गया है। सीधे प्रवेश अर्हता परीक्षा की मेरिट के आधार पर होंगे, जबकि शेष सीटों पर प्रवेश सीयूईटी (यूजी) 2026 के परिणाम जारी होने के बाद किया जाएगा। सीयूईटी (यूजी) 2026 की परीक्षाएं 11 मई से 31 मई तक प्रस्तावित हैं और परिणाम जून के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है।

ये है निर्धारित शुल्क

विश्वविद्यालय ने आवेदन शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये और गैर-दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये रखा गया है।

कुलपति, आचार्य संजय सिंह के अनुसार, दिव्यांग विद्यार्थियों को सीयूईटी प्रक्रिया में तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय ने अपने स्तर से प्रवेश प्रक्रिया संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें