लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। यहां बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि), बीएससी (बायो व गणित), बीकॉम और बीबीए पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट www.cbgagcollege.org या काउंटर से फॉर्म मिलेंगे।