फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट 30 को करेंगे घेराव

Tue, 24 Sep 2013 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोन्नति न होने और रिक्त पदों को न भरे जाने से नाराज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 30 सितंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


ये जानकारी बलरामपुर अस्पताल में सोमवार को प्रेस वार्ता में संघ के महामंत्री केके सच्चान ने दी। उन्होंने बताया की महानिदेशक ने संघ के साथ कोई बैठक नहीं की और इसी संवादहीनता की वजह से कई मांगे लंबित है।

जबकि मुख्य सचिव सभी विभागों को नियमित मासिक बैठक करने का शासनादेश भेज रहे हैं। जनपदों में फार्मासिस्टों की वार्षिक चरित्र प्रविष्टयां भी नहीं भेजी जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सितंबर को फार्मेसिस्ट एसोसिएशन दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जनपद लखनऊ के अध्यक्ष जेपी नायक, मंत्री आरपी चौधरी, प्रदेश मुख्यालय सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप तिवारी और एसके यादव आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें