नौकरी का झांसा देकर रिवॉल्वर की नोंक पर एक युवती के साथ रेप करने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह पर एसपी के आदेश पर बुधवार को रेप का केस दर्ज किया गया है। हालांकि डीआईओएस 21 मार्च से बिना सूचना के गायब चल रहे हैं।
बहराइच के नवाबगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती को रुपईडीहा में स्थित नेहरू स्मारक इंटर कालेज में चपरासी की नौकरी देने का झांसा देकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नौ मार्च को कोतवाली नगर स्थित अपने कपूरथला स्थित सरकारी आवास पर बुलाया था।
इसके बाद बातचीत के दौरान अन्य कई आफर दिये। युवती जब जाने लगी तो रिवॉल्वर की नोंक पर उसे काबू में कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने 26 मार्च को दलित युवती की तहरीर पर जांच के आदेश दिए थे।