फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगी ग्राम पंचायतें, 278 करोड़ से तैयार होगी डिजिटल वर्कफोर्स

Mon, 26 May 2025 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की ग्राम पंचायतों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। इसके लिए डिजिटल वर्कफोर्स को तैयार किया जाएगा। वहीं, जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर एवं पंचायत लर्निंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त और जनसुविधाओं से लैस करने के लिए 278 करोड़ रुपये से डिजिटल वर्क फोर्स तैयार की जाएगी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर एवं पंचायत लर्निंग सेंटर भी स्थापित होंगे। यह पहल राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत हो रही है।

विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की कार्ययोजना के अनुसार ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफार्मों पर कुशलता से कार्य करने के लिए यह पहल हो रही है। इसका उद्देश्य पंचायतों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सेवा वितरण की दिशा में प्रभावी बनाना है। इसके लिए राज्य, जिला और खंड स्तर पर मानव संसाधन तैयार किए जाएंगे। पंचायत कर्मियों के प्रशिक्षण और सतत विकास के लिए केंद्र बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़े- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, CM बोले- राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें शिक्षक
विज्ञापन


जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर और पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना से लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे गांवों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, एआई प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 10 लाख लोगों को एआई में दक्ष बनाने की तैयारी है। ब्लॉक, जिला व ग्राम पंचायतों में भी अंतर्गत कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्ययोजना के अनुसार, चार स्तरीय समितियां योजना की निगरानी और क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, डिप्टी सीएम बोले- बीमारू राज्य से विकासशील बना यूपी

पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में राज्य सलाहकार समिति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति, प्रमुख सचिव पंचायती राज की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति तथा निदेशक पंचायती राज की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति भी बनेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें