फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से रोका तो माफिया ने किसान के बच्चे की हत्या कर बालू में दफनाया

Thu, 22 Jun 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
हत्या के बाद गुस्साई भीड़
विज्ञापन
बहराइच के भौंरी गांव के निकट घाघरा के कछार में खदान कर रहे ठेकेदार ने एक किसान के बेटे की हत्या कर शव को बालू में दफना दिया। वहीं उसका साथी लापता है। 
विज्ञापन

उसकी चप्पल घाघरा नदी के तट पर पड़ी मिली है। 

बालक की हत्या की जानकारी पर क्षेत्र के तीन गांवों के लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचकर किसानों ने खदान कर रहे ठेकेदार का छप्पर फूंक दिया और एक जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त किया। शव रखकर सभी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

किसान जिलाधिकारी और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। मामले को देखते हुए पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात है।

बौंडी थाना अंतर्गत भौरी गांव के निकट घाघरा के कछार में बालू खदान का पट्टा हुआ है। यहां पर पट्टा के बावजूद खदान करने वाले लोग खदान स्थल से हटकर किसानों के खेतों में भी खनन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसको लेकर बौंडी, सिपहिया हुलास और सरसठ बेटौरा समेत कई गांवों के लोग आक्रोशित हैं। दो दिन पूर्व खदान करवा रहे ठेकेदार ने भौंरी निवासी चेतराम के खेत में पोकलैंड मशीन से खनन किया। चेतराम के विरोध करने पर उसे जिंदा गाड़ देने की धमकी दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

सबको भगाकर की बच्चे की हत्या

डेमो प‌िक
बुधवार की दोपहर में चेतराम घर पर था। उसका आठ वर्षीय बेटा करन अपने हमजोली निसार (10) पुत्र रहमत के साथ खदान स्थल पर पहुंच गया। अपने खेत में जेसीबी मशीन देखकर उसने खनन का विरोध किया। इस पर आसपास मौजूद अन्य किसान भी मौके पर आ गए। 

किसानों का कहना है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने करन को पकड़ लिया तथा अन्य सभी को धमकाकर वहां से भगा दिया। सूचना पाकर परिवारीजन पहुंचे तो दोनों बच्चे मौके से गायब मिले। खोजबीन के दौरान खदान स्थल और नदी के बीच बालू का टीला देखकर चेतराम व अन्य लोगों ने खोदाई शुरू की तो करन का शव बरामद हुआ।

कुछ दूरी पर निसार की चप्पल पड़ी मिली। इस पर क्षेत्र के अन्य लोग एकत्रित हो गए। गुस्सा किसान व ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद बालू खनन करवा रहे ठेकेदार व मजदूरों के छप्पर को फूंक दिया। 

जेसीबी मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी नागेंद्र कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार मिश्र के अलावा बौंडी, फखरपुर, हरदी, कैसरगंज और नानपारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

सीओ नानपारा एसके यादव तथा कैसरगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी तनवीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसपी को बुलाने की मांग करते हुए करन का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में स्थिति काफी तनावपूर्ण है।

भौंरी गांव के निकट घाघरा के कछार में बच्चे की मौत की सूचना मिली है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एडीएम संतोष राय और एएसपी कमलेश दीक्षित को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल ग्रामीण आठ वर्षीय करन की हत्या कर शव को गाड़ने और निसार की हत्या कर शव नदी मेें फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। निसार की चप्पल मिली है। वहीं ठेकेदार व खनन कर्मी बच्चों के डूबने की बात कह रहे हैं। जांच के साथ ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील सक्सेना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें