विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर अब शिकंजा और सख्त होगा। इसके लिए डीजीपी जावीद अहमद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
दरअसल चुनाव घोषणा के साथ ही प्रदेश में अपत्तिजनक मैसेज, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक महिला का वीडियो, जिसमें भीड़ द्वारा महिला को जलाए जाने और इसे आंध्र प्रदेश की घटना बताते हुए सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की थी।
इस वीडियो की जांच आईजी लखनऊ ए सतीश गणेश ने की। इसमें वीडियो को अमेरिका के एक प्रांत का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने इस मैसेज का खंडन किया। यह मैसेज डीजीपी और एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरुण तक भी पहुंचा।