फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election 2022: रामगोपाल ने मतदान पर उठाए सवाल तो शिवपाल का पलटवार- सब ठीक हो रहा है

Sat, 09 Apr 2022 01:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के विधान परिषद चुनाव में मतदान के दौरान सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव और महासचिव रामगोपाल के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। जिन्हें भविष्य की सियासत की ओर संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व रामगोपाल यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद चुनाव में शनिवार को प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में मतदान किया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मतदान की प्रक्रिया पर सवाल उठाया तो शिवपाल यादव ने कहा कि शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है।

विज्ञापन


दोनों के अलग-अलग बयान को भविष्य की सियासी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सैफई के ब्लाक में मतदान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर निष्पक्ष वोटिंग हो जाएगी तो समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया काफी सही ढंग से चल रही है। सैफई ब्लॉक कार्यालय में बने मतदान केन्द्र पर पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव के साथ मतदान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे तो कहीं भी नहीं दिख रहा है कि मतदान में भेदभाव हो रहा है। मतदान सही तरीके से हो रहा है। भविष्य की अपनी सियासी रणनीति के बाबत शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही वह खुलासा करेंगे। अभी इस संबंध में बताने के लिए माकूल वक्त नहीं है। समय आएगा तो सारी बातें सामने आ जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें