पूर्वोत्तर रेलवे ने 15 अप्रैल से डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को डिब्रूगढ़ से चलाने का फैसला किया है। ट्रेन के एलएचबी रैक से यात्रियों को सहूलियत होगी। प्रवक्ता संजय यादव के मुताबिक 15903 और 15904 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को अब परंपरागत रेक के स्थान पर एलएचबी रेक से चलाया जाएगा। यह ट्रेन 17 को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ के लिए चलेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे।
चार ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 14 अप्रैल को गोरखपुर से और वापसी में ट्रेन नंबर 15066 में 15 अप्रैल को पनवेल से, ट्रेन नंबर 15063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 15 अप्रैल को गोरखपुर से एवं वापसी में ट्रेन नंबर 15064 में 16 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से स्लीपर के कोच लगेंगे।