फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायल-112 की टेलीकॉलर पांच दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर में पेपर मिल कॉलोनी निवासी डायल-112 की टेलीकॉलर साक्षी 29 अगस्त की रात घर से निकलीं और फिर लापता हो गईं। उनका मोबाइल व स्कूटी चारबाग स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली। मां ने बेटी के दोस्त सचिन पर उसे साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस की पांच टीमें साक्षी की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि सचिन मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन पता कर रही है। छानबीन में सामने आया है कि साक्षी व सचिन के बीच फोन पर बातचीत होती थी। 29 की रात गौतमपल्ली स्थित रिवरफ्रंट पर दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद साक्षी लापता हो गईं।

साक्षी के नदी में कूदने की आशंका पर सोमवार व मंगलवार को गोमती में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, पर कुछ पता नहीं चला। उधर, बेटी के पांच दिन के बाद भी न मिलने से परिजन परेशान हैं। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 1090 से चारबाग तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें