फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ध्रुव अकादमी और कुहू स्पोर्ट्स क्लब ने बनाई फाइनल में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ध्रुव अकादमी और कुहू स्पोर्ट्स ने अपने मुकाबले जीतते हुए मातृभूमि प्राइजमनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। ध्रुव अकादमी ने आरईपीएल क्रूसेडर्स को सात और कुहू स्पोर्ट्स ने यार्कर क्लब को छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

डीआईजी ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में आरईपीएल क्रूसेडर्स की टीम 19वें ओवर में 188 रन बनाकर आउट हो गई। हिमांशु सिंह ने 47 और यशस्वी मिश्रा ने 27 रन का योगदान दिया। अंश यादव और सागर शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में ध्रुव अकादमी ने ठोस शुरुआत की बदौलत 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सलामी बल्लेबाज जयंत ने 43 गेंदों पर छह चौके और नौ छक्कों की मदद से 92 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अंश यादव ने 49 रन का योगदान दिया।
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यार्कर क्लब 18वें ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गई। कार्तिकेय सिंह ने 36 और कुशाग्र सिंह ने 23 रन बनाए। शिवम दीक्षित ने तीन और अंकित, निशांत व मो शाहिद ने दो-दो विकेट हासिल किए। कुहू स्पोर्ट्स क्लब ने 13.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आदित्य सिंह ने 33 और फहाद अहमद ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें