फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो सौ से अधिक प्रशिक्षकों ने सीखे ताइक्वांडो के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देशभर के 200 से अधिक ताइक्वांडो निर्णायक नए अंतरराष्ट्रीय नियमों को समझने के लिए लखनऊ में जुटे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 12 जून से तीन दिवसीय राष्ट्रीय निर्णायक संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसका रविवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन के संशोधित नियमों पर आधारित था।
विज्ञापन

यूपी ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजकुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम खेल नियमों में हुए बदलावों के मद्देनजर आयोजित हुआ। संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के निर्णायकों ने भाग लिया। उन्होंने नए नियमों और तकनीकी बदलावों की बारीकियां सीखीं। ताइक्वांडो महासंघ भारत के निर्देश पर यह संगोष्ठी हुई। अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सुभाष पाटिल ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। इसमें मैच संचालन, स्कोरिंग प्रणाली और वीडियो समीक्षा जैसे पहलुओं पर जानकारी दी गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। राजकुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंत में शारीरिक, अंकीय और लिखित परीक्षाएं हुईं। इन परीक्षाओं में सफल होने वाले निर्णायक जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें