फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वामी पागल दास की स्मृति में अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

Sat, 17 Jan 2026 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्वविख्यात पखावज वादक स्वामी पागल दास की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर अयोध्या में 19 व 20 जनवरी को ध्रुपद समारोह होगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से अयोध्या के प्रमोदवन स्थित श्री हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम में किया जाएगा। इसमें लुप्तप्राय वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति प्रख्यात कलाकारों की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन


संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि डॉ. राम शंकर दास जो कि स्वामी पागल दास के रूप में विश्व विख्यात थे, उनकी स्मृति में यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर लुप्तप्राय वाद्यों को संरक्षण देने और शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने की मंशा से यह आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ध्रुपद समारोह की पहली शाम 19 जनवरी को अयोध्या के विजय राम दास, अनुभव राम दास व कौशिकी झा पखावज वादन की प्रस्तुति देंगे। दूसरे सोपान में प्रयागराज के प्रशांत निशांत मलिक ध्रुपद गायन की प्रस्तुति देंगे। तीसरे सोपान में कन्नौज के कृष्ण चंद्र गुप्ता विचित्र वीणा वादन की प्रस्तुति देंगे।
20 जनवरी को अयोध्या के वैभव राम दास, प्राप्ति निंगले, वैभव निंगले, देव प्रकाश दुबे पखावज वादन करेंगे। दूसरे सोपान में दिल्ली के बृजभूषण गोस्वामी ध्रुपद गायन की प्रस्तुति देंगे। अंतिम कड़ी के रूप में जयपुर के अश्विन दलवी की ओर से सुरबहार का वादन किया जाएगा। यह आयोजन शाम पांच बजे से अयोध्या के प्रमोदवन स्थित श्री हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम परिसर में होगा। अयोध्या में ध्रुपद समारोह की शुरुआत हो रही है जिसके आगे भी प्रतिवर्ष आयाेजन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें