फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया धरौली गोलीकांड का आरोपी, एक बदमाश गोली लगने से जख्मी, दूसरा हुआ फरार

Thu, 12 Sep 2024 12:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में धरौली गोलीकांड का आरोपी पुलिस के दबोच लिया गया है जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के धरौली गांव में पोस्ट मास्टर के घर धावा बोलकर फायरिंग करने वाले एक शातिर को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में दबोच लिया है। मुठभेड़ में हुई जवाबी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी गोली से बाल बाल बच गया, जबकि गिरफ्तार बदमाश गोली से जख्मी हुआ है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है।

विज्ञापन


धरौली गांव निवासी डाकघर के पोस्ट मास्टर सुशील कुमार सिंह के बेटे की दो साल पूर्व हत्या कर दी गई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में सुलह को लेकर हत्या अभियुक्तों ने चार दिन पूर्व सुशील कुमार सिंह के घर पर फायरिंग की थी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी।

ये भी पढ़ें - यूपी: माफिया मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ की संपत्तियां हुईं सरकारी, मुख्तार के बेटों की अपील खारिज
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सराफा डकैती का खुलासा, ढाई किलो सोना बरामद, चार इनामी डकैतों को पकड़ा, 28 अगस्त को हुई थी डकैती
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर इसी मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए बुधवार रात मोइनुद्दीनपुर पुलिया के पास चेकिंग शुरू की गई। तभी रसूलाबाद की ओर से एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए।  पुलिस टीम ने उनको रोकने की कोशिश की, तो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इस मुठभेड़ में सिपाही रूपेश यादव बदमाशों की गोली से बाल बाल बच गया, जबकि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाना क्षेत्र के काकरहिया गांव निवासी संदीप यादव घायल हुआ। उसके पैर में गोली लगी है।

इसी जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी लकी यादव बचकर भाग निकला। घायल संदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके कब्जे से एक बाइक, एक 12 बोर तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त पर पांच मुकदमे हैं। इस पूरी कार्रवाई में इंस्पेक्टर विवेक सिंह और उनकी टीम शामिल रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें