यूपी के गाजीपुर में भीड़ द्वारा सिपाही सुरेश प्रताप सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में अब तक करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले पर ट्वीट करते हुए यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ये बेहद दर्दनाक है। इस मामले में जो भी जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
आपको बता दें कि शनिवार को गाजीपुर के कठवामोड़ के पास प्रदर्शन के दौरान निषाद पार्टी के नेता को हिरासत में लेने पर भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान करीमुद्दीनपुर थाने में तैनात सिपाही सुरेश प्रताप वत्स को पीटकर मार डाला।
वहीं, एडीजी वाराणसी जोन, पीवी राम शास्त्री ने बताया कि मामले में 32 लोग नामजद किए गए हैं। 70-80 अन्य लोगों का एफआईआर में जिक्र किया गया है।