फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे कहानी मत सुनाइए, जो तथ्य हैं उस पर बात कीजिए, जिलों के अफसरों को डीजीपी की फटकार

Fri, 21 Feb 2020 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने गुरुवार को बरेली और वाराणसी जोन में हाल के दिनों में हुई अपराध की घटनाओं की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीजीपी ने दोनों जोन के सभी पुलिस अफसरों को प्रोफेशनल पुलिसिंग पर जोर देने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटनाएं जो हुई हैं उनका न सिर्फ सही खुलासा हो बल्कि अपराधियों को सजा दिलाने केलिए पुलिस न्यायालय में भी भरपूर पैरवी करे। डीजीपी ने उन जिलों की क्लास भी लगाई, जहां हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। 

एक अफसर ने जब तथ्य से हटकर बात करने की कोशिश की तो डीजीपी ने कहा कि ‘मुझे कहानी मत सुनाइए, जो तथ्य हैं उस पर बात कीजिए।’ डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतें मिलीं और सही पाई गईं तो निश्चित कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीट पुलिसिंग के बारे में भी जानकारी हासिल की और बीट पुलिसिंग में जो कमियां सामने आ रही हैं, उनके बारे में भी जानकारी ली। डीजीपी ने शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चला कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला एवं बाल अपराध की घटनाओं पर विशेष सतर्कता

डीजीपी ने कहा कि महिला और बाल अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लें और त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पाक्सो एक्ट के मामलों में अपराधी को कम से कम समय में अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए न्यायालय में पैरवी करें। 

डीजीपी ने कहा कि जो कुख्यात अपराधी हैं उनके खिलाफ भी न्यायालय में पैरवी कर जल्द से जल्द गवाही की प्रक्रिया को पूरा कराएं। डीजीपी ने पिछले पांच सालों में हुई लूट की घटनाओं में शामिल अपराधियों के बारे में जानकारी मांगी तो ज्यादातर अफसरों के पास जानकारी ही नहीं थी। 

इस पर भी डीजीपी ने नाराजगी जाहिर की। डीजीपी ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किए जाने, माफियाओं को चिह्नित कर कार्रवाई करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में समय-समय पर फूट पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए।

टाप टेन अपराधी के खिलाफ करें कार्रवाई
अवस्थी ने कहा कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इसके लिए जिले की टाप टेन सूची तैयार कर उस पर कार्रवाई की जाए। जमानत पर रिहा अपराधियों की निगरानी की जाए। उन्होंने अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें