व्हाट्सएप ग्रुप पर हुए विवाद के बाद डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया था। आईपीएस अफसरों के विवाद की खबर मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने गहरी नाराजगी जाहिर की थी। बाद में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में भी इसका असर देखने को मिला था जब यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा के साथ उनकी पत्नी रेणुका मिश्रा का भी स्थानांतरण कर दिया गया था।