अर्जुनगंज स्थित मरी माता मंदिर में नवरात्र पर पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु। -अमर उजाला
लखनऊ। नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को राजधानी के विभिन्न मंदिरों में 'स्कंदमाता' की आराधना की गई। मां के वात्सल्य रूप के दर्शन के लिए मंदिरों में फूलों और लाइटों की विशेष सजावट की गई। भक्त हाथों में फल, माला और फल लेकर मंदिर पहुंचे। मां की पूजा कर और फल-फूल अर्पित कर सुख और शांति की कामना की।
चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर में माता रानी को प्राचीन आभूषणों और बनारसी जरी के वस्त्रों से सजाया गया। विशेष भोग लगाया गया। शाम को भजन संध्या में महिलाओं ने मां का गुणगान किया। महाआरती का मंदिर के इंस्टाग्राम पर लाइव प्रसारण किया गया। चौपटिया स्थित ऐतिहासिक संदोहन देवी मंदिर में पुष्प बंगला सजाया गया। कोलकाता से मंगाए गए विशेष सुगंधित फूलों और रजनीगंधा की लड़ियों से पूरा गर्भगृह महक उठा। साथ ही, मां का विशेष शृंगार किया गया। शाम को साईं संध्या में गीतों की प्रस्तुतियां पेश की गईं।
सोलह शृंगार से सजा मां दुर्गा का दरबार
शास्त्रीनगर सि्थत श्रीदुर्गा जी मंदिर में सोमवार को मां का दरबार सोलह शृंगार से सजाया गया। मां का विशेष शृंगार किया गया। दरबार की खूबसूरत सजावट आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।