सड़क सुरक्षा मित्रों की दी गई ट्रेनिंग
लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर में सोमवार को 39 सड़क सुरक्षा मित्रों को ट्रेनिंग दी गई। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि यह स्वयंसेवक परिवहन एवं यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही यातायात नियंत्रण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दीं। कार्यक्रम में उपस्थित युवा स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा किट भी दी गई। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त यातायात राधा रमण सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव, यात्री कर अधिकारी एसपी देव, आभा त्रिपाठी एवं अनीता वर्मा के अलावा एमवीआई विष्णु कुमार शामिल रहे।
सड़क सुरक्षा मित्रों की दी गई ट्रेनिंग
सड़क सुरक्षा मित्रों की दी गई ट्रेनिंग