बीरबल साहनी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में आरती करतीं महिलाएं।
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर बुधवार को परिसर में भजनों की रसधार बही। श्याम के रंग में रंगे भक्त मस्ती में झूमते नजर आए। पूजन चौकी, इत्र, नारियल, फल और फूल से श्री श्याम अखंड पाठ हुआ। पूरे दिन आयोजन चला।
कानपुर से आए कृष्ण कुमार तुलस्यान ने व्यास पीठ से श्री श्याम बाबा का गुणगान करना शुरू किया तो हर तरफ राधे-राधे के जयकारे लगने लगे। पवन मिश्र के भजनों ने झुमाया। इससे पहले आचार्य राजेंद्र पांडेय ने मुख्य यजमान राधे मोहन, संजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुधीर गर्ग, संदीप अग्रवाल से कलश पूजन कराया। समापन रात आठ बजे प्रसाद वितरण के साथ हुआ। फिर सामूहिक हवन में आहुति दी गई। अवसर पर श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, अनुराग साहू, अवधेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद आदि थे।