फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाजार चौक कालीजी वार्ड में होंगे एक करोड़ के विकास कार्य

विज्ञापन
विकास कार्य का शिलान्यस करते सांसद डॉ. दिनेश शर्मा।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक बाजार कालीजी वार्ड में एक करोड़ रुपये से सड़क नाली, फुटपाथ निर्माण कराए जाएंगे। यह कार्य सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा और विधायक नीरज बोरा के बजट से कराए जाएंगे। इनका शिलान्यास रविवार को डाॅ. शर्मा ने किया। उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए।
विज्ञापन


पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने बताया कि फुटपाथ पर रहने-सोने वाले मजदूरों और गरीब परिवारों को रेड क्रॉस सोसाइटी, कोनेश्वर मंदिर ट्रस्ट चश्रीमती चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर 400 कंबल बांटे गए। इस मौके पर नगर निगम के जोनल अभियंता अशोक यादव, सहायक अभिंयता आलोक श्रीवास्तव, पश्चिम विस क्षेत्र के मंडल चार के भाजपा अध्यक्ष संदीप तिवारी, कैलाश चंद्र जैन, पार्षद मनीष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें