फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, अयोध्या समेत चार स्थलों के विकास का एक्शन प्लान होगा तैयार

Wed, 18 Jul 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन को देखते हुए नगर विकास विभाग अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और विंध्याचल के विकास का एक्शन प्लान तैयार करा रहा है। इन तीर्थ स्थलों पर अवस्थापना विकास के साथ ही यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अगले तीन महीने में यहां के विकास का खाका एक ही ऑर्किटेक्ट से तैयार कराया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के मुताबिक, अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और विंध्याचल से जुड़े शहरी क्षेत्रों के विकास को लेकर ‘एक्शन प्लान’ तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने तकनीकी मदद के लिए ‘क्षेत्रीय शहरी एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र’ (आरसीयूईएस) को नोडल एजेंसी नामित किया है।

आरसीयूईएस ने भी सभी शहरों का खाका तैयार कर लिया है। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने एक सप्ताह में ऑर्किटेक्ट का चयन कर तीन महीने में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन प्लान के तहत होंगे ये प्रमुख कार्य

- शहर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण
- मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था
- धार्मिक कुंड, तालाबों का जीर्णोद्धार
- मंदिरों से निकले वाले कूड़ा-कचरा का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण
- जल निकासी और पेयजल की उत्तम व्यवस्था
- शहरों की सफाई का बेहतर प्रबंध

तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
एक्शन प्लान में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा को शामिल किया जाएगा। इसके तहत इन शहरों में पहले से मौजूद धर्मशालाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। नई धर्मशालाओं के साथ ही शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था की जाएगी।

तीर्थयात्रियों को पैदल चलने के लिए सुगम फुटपाथ बनाया जाएगा। आवागमन के लिए शहरों में बैटरी रिक्शा जैसे अन्य छोटे वाहनों के संचालन की भी व्यवस्था की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें