उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन किया और कारसेवकपुरम् पहुंचकर विहिप नेता पुरुषोत्तमनारायण सिंह से मुलाकात की।
हनुमानगढ़ी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का हल आपसी सहमति या फिर कोर्ट के निर्णय पर ही निर्भर है। रही बात मंदिर निर्माण की तो रामलला मंदिर में तो है हीं, बस मंदिर को भव्य रूप देना बाकी है। कहा, अयोध्या का विकास हमारी प्राथमिकता में है, अयोध्या में शीघ्र ही विकास की धारा प्रवाहित होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट के निर्णय या फिर सर्वसहमति से जो भी होगा, हम उसको मानेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि हिंदुस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश है। मदरसे में पढ़ने वाला बच्चा भी समान अधिकार का हकदार है। इसलिए हमने मदरसों में भी एनसीआरटी की किताबों को लागू किया है। हिंदू का या मुस्लिम का बच्चा बताकर देश को बांटा गया है। हिंदुस्तान में सब समान हैं। शिक्षा का अधिकार सबको बराबर है। यह सरकार जानती है, और सबको समान शिक्षा प्राप्त हो यह योगी सरकार की प्राथमिकता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। विकास के कार्यों में तेजी आई है। कई स्थानों पर मेट्रो शुरू होने जा रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। भाजपा सरकार विकास के रास्ते पर अग्रसर है।