फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर मची बीयर की लूट, कोहरे में पलटा बीयर से लदा ट्रक

Sun, 07 Jan 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पलटा हुआ ट्रक
विज्ञापन

अमेठी के जायस कोतवाली के अंतर्गत शनिवार रात बीयर से लदा ट्रक घने कोहरे में अनियंत्रित होकर पलट गया। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो वहां भगदड़ मच गई। ट्रक के चालक जगदीश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय लोग भारी मात्रा में बीयर की पेटियां उठा-उठाकर घर ले गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ट्रक कानपुर से बीयर की पेटियां लादकर प्रतापगढ़ जा रहा था। जायस कोतवाली के पास हनुमंदिर मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली रात को ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पेटियां उठाकर घर ले गए।

चालक व हेल्पर इस हादसे में सुरक्षित बच गए। दोनों के मुताबिक सुबह तक काफी पेटियां घटनास्‍थल से गायब हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और माल को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें