फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी, कार्रवाई की मांग

Tue, 17 Nov 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को हजरतगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संग्राम सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को हजरतगंज में रहते हुए उनकी नजर फेसबुक पर एक पोस्ट पर पड़ी। आरोप है कि एक यूजर ने पोस्ट में राजा भैया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं। एसीपी हजरतगंज अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें