लखनऊ। धोखे से किशोरी को बुलाकर दुष्कर्म करने के दोषी कौशल को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार, पीड़िता के भाई ने 26 जुलाई 2015 को माल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 19 जुलाई की रात करीब दस बजे कौशल उनके घर पहुंचा और 14 वर्षीय बहन को पिता के गांव के बाहर नशे की हालत में पड़े होने की बात कहकर अपने साथ ले गया। पिता मानसिक रूप से कमजोर और फालिज के चलते चलने में असमर्थ थे। आरोप था कि गांव के पास पुलिया पर कौशल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।