अयोध्या के उप गन्ना आयुक्त कार्यालय के चपरासी ने निलंबित किए जाने पर उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। चपरासी संजय कुमार ने आरोप लगाया कि हरपाल सिंह मसाज करवाता था और शराब पीता था।
चपरासी ने आयुक्त का मसाज करवाते वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। वहीं, आयुक्त ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि चपरासी ड्यूटी से गायब रहता था इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया जिसके बाद उसे बाराबंकी कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया।
निलंबित चपरासी ने उप गन्ना आयुक्त की शिकायत गन्ना आयुक्त, प्रमुख सचिव, मंडल आयुक्त व मुख्यमंत्री से की है। मामले की पड़ताल की जा रही है।