बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने धन्नीपुर मस्जिद की डिजाइन का विरोध किया है। इकबाल अंसारी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद के लिए पांच एकड़ भूमि दी है जिस पर विदेशी नक्शा मंजूर नहीं है।
भारत में जो मस्जिद का नक्शा बना है उसी आधार पर धन्नीपुर की मस्जिद का भी नक्शा हो। मस्जिद डिजाइनदार नहीं, साधारण होनी चाहिए। विदेशी नक्शे पर आधारित मस्जिद की जरूरत नहीं है।
मस्जिद नुमाइश के लिए नहीं बल्कि नमाज पढ़ने के लिए बनाई जानी है। उन्होंने मस्जिद के ट्रस्ट पर भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि 70 साल मस्जिद के लिए लड़ाई लड़ी गई, आज किसी भी पक्षकार को पूछा नहीं गया। मस्जिद को मस्जिद के नाम से ही लोग जाने बाबर से कोई मतलब नहीं, बाबर हमारा मसीहा नहीं है।